UPSSSC New Job Notification : उत्तर प्रदेश में जल्दी एक नई भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी होने वाला है दर्शल हाल ही में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है की विधानसभा और विधान परिषद के क्लास थ्री पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए। इस भर्ती का संचालन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ही किया जाए। समिति ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर यह भी स्पष्ट किया है कि ये भर्ती किसी अन्य प्राइवेट एजेंसी के हाथों में ना दी जाए। आगे जानकारी से पहले यदि आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार हैं और यूपी सरकारी नौकरियों की जानकारी व्हाट्सएप्प पर चाहतें हैं तो अभी ग्रुप जॉइन करें – Join Whatsapp | Join Telegram
यूपी विधानसभा में विभिन्न श्रेणियों में 700 से अधिक पद खाली
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस समय यूपी विधानसभा में कई श्रेणियों के अंतर्गत 700 से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। जिनमें सुरक्षा अधिकारी, सफाई कर्मी, अनुसेवक, ड्राइवर, फरार्श, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, निजी सचिव, अपर निजी सचिव, सूचना अधिकारी, रिपोर्टर, पुस्तकालय अध्यक्ष, शोध अधिकारी और ओएसडी शोध इत्यादि सहित कई पदों पर नई भर्ती निकाली जानी है।
कोर्ट ने कहा, किसी प्राइवेट एजेंसी द्वारा न किया जाए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन
भविष्य में होने वाली विधानसभा और विधान परिषद भर्ती क्लास थ्री पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाइकोर्ट लखनऊ बेंच द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया को किसी प्राइवेट ऐजेंसी से न कराते हुए बल्कि आयोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूरा कराया जाए। इसके अलावा न्यायालय द्वारा इस बात के भी आदेश दिए गए हैं कि, तीन महीने के अंदर भर्ती नियमों में जरूरी संशोधन किए जाएं।
जाने कब तक होगा इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
विधानसभा और विधान परिषद के क्लास थ्री पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पर कोई खबर नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में मई महीने में कई भर्त्तियों के लिए अधिसूचना जारी होने वाला हैं। जिस में उत्तरप्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होगा। जिस के तहत 53000 पदों पर आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के पदों को भरा जाएगा। या बार प्रदेश में आंगनबाड़ी नई नियमों अनुसार की जाएगी। जिस में दो सबसे बढ़े बदलाव किए गए हैं। पहला आयु सीमा को लेकर दूसरा शैक्षणिक योग्यता को लेकर। उत्तरप्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती की नई अपडेट के लिए कृपया नीचे दिया गया लेख पढ़ें।
यह भी पढ़ें:- यूपी आंगनबाड़ी भर्ती लगी मोहर, मई में होगा विज्ञापन जारी, इन महिलाओं को मिलेगा आरक्षण
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |