UP Anganwadi Supervisor Recruitment Notification 2023 : आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं महिला अभ्यर्थी के लिए खुशखबरी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश महिला एवं एकीकृत बाल विकास की ओर से आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट जारी की गई है। नई अपडेट के अनुसार प्रदेश में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की बम्पर भर्ती निकलने जा रही है। यह भर्ती 65000 पदों के लिए निकाली जा रही है। इसके लिए आवेदन उत्तर प्रदेश की सभी महिलाएं कर सकती हैं। Anganwadi Supervisor Recruitment से जोड़ी योग्यता और महत्वपूर्ण अतिथियों का उल्लेख इस लेख में आगे किया गया है।
Anganwadi Supervisor Recruitment को लेकर क्या है नया व ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती निकलने का इंतजार महिलाओं द्वारा काफी वक्त से किया जा रहा है और अभी तक उनके लिए कोई बड़ी अपडेट जारी नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में यूपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट निकल कर आई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश महिला एवं एकीकृत बाल विकास की ओर से सुपरवाइजर पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती का नाम यूपी आंगनवाड़ी रेकरुमेन्ट 2023 होगा। जिसमें कुल रिक्त पदों की संख्या 65000 बताई जा रही है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले आयोग द्वारा 53000 पदों पर आंगनवाड़ी भर्ती की जानकारी दी गई थी। अब बताया जा रहा है कि इन पदों की संख्या बढ़ाकर 65000 की जा सकती है। हालांकि इससे नई संख्या पर विभाग की ओर से कोई अपडेट नहीं आया यह जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है।
कब तक जारी होगा इन पदों के लिए अधिसूचना
यदि उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती (Anganwadi Recruitment) को लेकर अधिसूचना की बात करें तो। उत्तर प्रदेश महिला एवं एकीकृत बाल विकास आयोग की और से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पदों के लिए अधिसूचना कभी भी जारी किया जा सकता है। क्योंकि यह भर्ती काफी लंबे वक्त से अटकी हुई है जिसे लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बस अब अधिसूचना जारी होना बाकी है। जैसे ही अधिसूचना जारी होगा। उस में दी गई तिथियों के अनुसार योग्य एवं पात्र महिला उमीदवार यूपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (Anganwadi Supervisor) पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगी।
योग्यता को लेकर देखें नया अपडेट
यदि योग्यता की बात करें तो उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए उनका यूपी बोर्ड द्वारा आठवीं दसवीं कक्षा पास होना जरूरी होगा। जब की उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष मांगी जा सकती है। हालांकि यह योग्यता केवल अनुमानित योग्यताएं हैं। सटीक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद क्लियर हो जाएगी। इसलिए हमें गूगल पर फॉलो और टेलीग्राम चैनल पर जॉइन कर लें। ताकि अगली अपडेट आपका मिल सके।