UP Anganwadi Job Notification : उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका के 53000 पदों पर भर्ती को लेकर आखिरकार फैसला ले लिया गया है। इस समय उत्तर प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों को आंगनबाड़ी सेविका भर्ती का बेसब्री से इंतजार था। जिसे लेकर आयोग द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था लेकिन आखिरकार अब इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है और जिलों ने रिक्तियों का विवरण निर्देशालय को भेजना शुरू कर दिया है। अब उत्तरप्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर अगले महीने विज्ञान नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन किस दिन जारी होगा सभी जानकारी आगे हम ने लेख में विस्तारपूर्वक बताई है।
निर्देशालय को रिक्तियों का विवरण भेजना शुरू इसके बाद होगा नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर सभी जिलों ने निदेशालय को रिक्तियों का विवरण भेजना शुरू कर दिया है। बता दें सभी खाली पदों को भरने की आईसीडीएस निदेशालय की योजना है। इसलिए निदेशालय अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों के आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी और सहायिका पदों की जानकारी मांगी है जिसके बाद से ही सभी जिलों द्वारा रिक्त पदों की जानकारियां भेजना शुरू कर दिया है। जिनमें से ज्यादातर जिलों पदों का विवरण भेज दिया है।
जिन जिलों ने अभी तक रिक्तियों का विवरण नहीं भेजा है वह इसी महीने के अंत तक पदों का ब्यूरो भेज देंगे। जिसके बाद आईसीडीएस निदेशालय द्वारा इस भर्ती की फाइल महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री को भेजी जाएगी। जिस पर मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जहां तक संभावना है नोटिफिकेशन अगले महीने में जारी किया जा सकता है। जबकि उत्तरप्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी मई महीने में शुरू कर दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा में किया गया बड़ा बदलाव
इस बार उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता दोनों में किया गया है। नए नियमानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदक की उम्र अधिकतम 35 साल कर दी गई है जबकि पुराने नियम अनुसार यह अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष थी। वही यदि शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदनकर्ता का यूपी बोर्ड द्वारा कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी होगा।
इन महिलाओं को दिया जाएगा आरक्षण का लाभ
इसके अलावा चयन प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नय चयन प्रक्रिया नियमानुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। आरक्षण का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम होगी। ऐसी सभी महिलाओं को ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी में रखा जाएगा और उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती की अगली अपडेट के लिए ग्रुप से जुड़ें-
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |