खुसखबरी, यूपी 53000 पदों पर आंगनवाड़ी भर्ती नई चयन प्रक्रिया से होगी – UP Anganwadi

UP Anganwadi Vacancy 2023 : इस समय उत्तर प्रदेश के लाखों उमीदवारों को आंगनवाड़ी भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। बता दें उत्तरप्रदेश आंगनवाड़ी नई भर्ती के तहत 53000 खाली पदों पर वेकैंसी निकलने वाली है। यह भर्ती आंगनवाड़ी के तहत मिनी आंगनवाड़ी और सहायिकाओं पदों पर की जानी है जिसे लेकर बड़ी अपडेट निकल कर आ गई है। नई अपडेट अनुसार यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की प्रक्रिया नहीं चयन प्रक्रिया के तहत पूरी की जाएगी। जिसे लेकर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को जल्दी अधिसूचना भेज दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी यूपी सरकार के मिशन रोजगार के ऑफिसियल टि्वटर हैंडल पर दी गई है।

Join TelegramClick Join
Follow FacebookClick Follow
Follow Google NewsClick Star
Join WhatsappClick Join

UP Anganwadi Bharti Selection Process- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर नई और ताजा अपडेट क्या है

नई अपडेट ये है कि इस बार प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती नई चयन प्रक्रिया के तहत सम्पन्न की जाएगी। जिसके लिए आईसीडीएस निर्देशालय ने सभी खाली पदों का ब्योरो भी मांगा हैं। आपको बताते चलें, उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी नई भर्ती को लेकर यूपी सरकार के मिशन रोजगार ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर सितंबर 2022 में इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी साझा की गई थी। जिस में बताया गया था कि जल्द से जल्द आंगनबाड़ी के 52000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। ये भर्ती प्रक्रिया दो महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी। बता दें प्रदेश में वर्ष 2012 के बाद से प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए बम्पर भर्ती नहीं निकली है। ऐसे में सीधा 53000 पदों पर बंपर भर्तियां निकलना उम्मीदवारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

उत्तरप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए

यदि उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर जरूरी योग्यता एवं पात्रताओं की बात की जाए तो, शैक्षिक योग्यता के तौर पर आवेदनकर्ता का मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से कम से कम दसवीं कक्षा पास होना चाहिए। हो सकता है इस बार नए नियमों के मुताबिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास भी मांगी जा सकती है। वहीं यदि आयु सीमा की बात की जाए तो, अधिकत 35 वर्ष तक आयु सीमा रखी जा सकती है ल। हालांकि नए नियमों के मुताबिक आयोग आयु सीमा में भी बदलाव कर सकता है। इसलिए इस भर्ती का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें। एक बार नोटिफिकेशन जारी हो जाए उसके बाद यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 को लेकर तमाम जानकारियां क्लियर हो जाएगी।

आपको बता दें इस समय उत्तर प्रदेश राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में 1.89 लाख आंगनवाड़ी के लिए स्वीकृत पद है। जिनमें से फिलहाल 52 हजार खाली पदों की जानकारी दी गई है। ये 52000 पद उम्मीदवारों के देहांत या अधिकतम उम्र पार होने के कारण खाली पड़े हुए। बता दें प्रदेश में 2012 के बाद से बड़े स्तर पर आंगनवाड़ी भर्ती नहीं निकाली जा सकी है। लेकिन अब जल्द ही नई भर्ती को लेकर कभी भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन सबसे पहले विभागीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा आप हमारे सोशल मीडिया ग्रुप जॉइन कर भी यूपी आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन 2023 की अपडेट पा सकतें है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top