UP Police Constable Bharti 2023 : जिन अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार था उनका इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 345 पदों के लिए सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम तिथियां भही जारी कर दी गई हैं। जिसके अनुसार अगले महीने इस भर्ती के लिए विभाग द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। जिन पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निर्धारित आयु सीमा और पात्रता होनी जरूरी है।
नागरिक पुलिस और विशेष सुरक्षा बल में भरें जांएगे कांस्टेबल के पद
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर आरके विश्वकर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत कुल 345 पदों को भरा जाएगा। जिसमें नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के लिए 318 पद और विशेष सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के 27 खाली पदों को भरा जाएगा। इन सभी 345 पदों को लेकर अधियाचन बोर्ड को प्राप्त हो चुका है जबकि इन पदों के लिए विभाग द्वारा जून माह में आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
Follow Google | Join Whatsapp | Join Telegram
जल्द ही डेंटल सर्जन पदों के लिए भी कार्यक्रम होगा जारी
इसके अलावा प्रदेश में जल्दी डेंटल सर्जन के 174 पदों के लिए भी भर्ती होने जा रही है। क्योंकि
हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन पर उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है जिसमें आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा सहित तमाम अर्हताएं तय कर दी गई है। इसके तहत वही उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के बाद माने जाएंगे। जिन्होंने न्यूनतम आयु 22 वर्ष पूरी कर ली हो। यानी आवेदन कर्ता की उम्र 22 वर्ष या इससे अधिक होना जरूरी होगा।
लाखों अभ्यर्थियों को है यूपी पुलिस कांस्टेबल 37000 पदों पर भर्ती का इंतजार
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लाखों उमीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल बम्पर भर्ती का इंतजार है। जिसे लेकर बीते साल 7 जनवरी 2022 को यूपी पुलिस बोर्ड द्वारा एक सूचना जारी कर भर्ती पर मोहर लगाई गई थी। जिसके मुताबिक कॉन्स्टेबल और फायरमैन सहित कुल 37000 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई थी। अब इस भर्ती को लेकर युवाओं द्वारा लंबे समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग किसी भी वक्त अधिसूचना जारी कर सकता है। जिसकी अपडेट सबसे पहले हमारे ग्रुप पर दी जाएगी इसलिए लिंक के माध्यम से ग्रुप अवश्य ज्वाइन कर लें।