GD Constable Pass Percentage : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2022 में भी जीडी कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई थी। जिसमें लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। बता दें इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा का कार्यक्रम 10 जनवरी 2023 से किया गया था। जो कि सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। लेकिन अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट आने का इंतजार है। लेकिन इससे पहले एक बड़ी और नई अपडेट इस भर्ती को लेकर आई है। यानी कि अभ्यर्थियों को जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए न्यूनतम कितने अंक लाना जरूरी होगा।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
GD Constable Pass Percentage: फिजिकल में बुलाएं जाएंगे 8 गुना अभ्यर्थी
जानकारी के लिए बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए पद अनुसार 8 गुना अभ्यर्थियों को लिया जाता है। इसी क्रम को ध्यान में रखते हुए इस बार फिजिकल टेस्ट के लिए लगभग चार लाख अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। क्योंकि इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल के लगभग 50 हजार पदों पर भर्तियां निकली थी। इस हिसाब से 50 हजार का 8 गुना 4 लाख हो रहा है। इस बार कैटेगरी अनुसार न्यूनतम कटऑफ इस प्रकार रहेगा।
जनरल – 30 फीसदी
ओबीसी – 25 फीसदी
ईडब्ल्यूएस – 25 फीसदी
अन्य – 20 फीसदी
जबकि एनसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। ए सर्टिफिकेट वालो के लिए 2 फीसदी, बी सर्टिफिकेट के लिए 3 फीसदी और ए सर्टिफिकेट वालों के लिए 5 फीसदी तक अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
GD Constable Pass Percentage: बढ़ाए गए 3752 पद
इस भक्ति अभियान को लेकर एक बड़ी अपडेट यह भी है। की आयो ने बीते दिन पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। आयोग द्वारा जारी नए नोटिस अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल के 46435 पदों की जगह 50187 पदों को भरा जाएगा। यानी अब 3752 को और बड़ा दिया गया है। जो कि उमीदवारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
50187 पदों में महिला उमीदवारों के लिए 5573 पद और पुरुष उमीदवारों के लिए 44439 पद आरक्षित होंगे। पदों का सम्पूर्ण विवरण यहाँ नीचे दिया गया है।
असम राइफल – 3601 पद
सीआईएसएफ – 6060 पद
बीएसएफ – 21052 पद
सीआरपीएफ – 11169 पद
आईटीबीपी – 5642 पद
एसएसएफ – 214 पद
एसएसबी – 2274 पद
एनसीबी – 185 पद
एनआईए – शून्य पद
कब जारी होगा रिजल्ट
एक अपडेट जीडी कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर भी है। सूत्र अनुसार परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने यानी मार्च के अंत तक जारी किया जा सकता है। परिणाम चेक करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा आयोग नई भर्ती के लिए भी जल्द विज्ञापन जारी करने वाला है।