Eklavya School Bharti 2023 : एकलव्य मॉडल स्कूलों में कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं और इसके लिए संगठन ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती की जानकारी प्रदान करता है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत, कुल 4062 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक पद पीजीटी के सब्जेक्ट वाइज 2266 पद, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए 759 पद, अकाउंटेंट के लिए 361 पद और म
प्रिंसिपल के लिए 303 पद शामिल हैं। Eklavya School Bharti 2023 के लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन 28 जून 2023 से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरकर अपनी विवरणों को सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों से संबंधित पदों के लिए आवश्यक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता मानदंडों की जानकारी आगे लेख में उल्लेखनीय की जा रही है।
Eklavya School Bharti: इन उमीदवारों को नहीं देना होगा शुल्क
एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 के अनुसार, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रिंसिपल, पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और नॉन-टीचिंग पदों के लिए हो रही है। एकलव्य मॉडल स्कूल रिक्रूटमेंट (Eklavya School Recruitment) की विस्तृत जानकारी और सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन से उपलब्ध होंगे, जिन्हें अभ्यर्थी देख सकते हैं।
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देना होगा, जिसके अनुसार प्रिंसिपल पद के लिए 2000 रुपए, पीजीटी के लिए 15000 रुपए, और नॉन-टीचिंग पदों के लिए 1000 रुपए राशि निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है, जिससे उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
उम्र सीमा क्या है
एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 के अनुसार, प्रिंसिपल पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा प्रमाणपत्र) के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए यह सीमा 30 वर्ष तक है। यदि शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सभी , पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और नॉन-टीचिंग पदों के लिए अलग-अलग तय की गई है। जबकि एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, फिजिकल, स्किल टेस्ट और अंत में डोकोमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।
इसी तरह सरकारी और अपने राज्य की नौकरियों ताजा अपडेट मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे ग्रुप से जुड़ें।