UPTET Notification 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में भर्तियों के लिए एक नया कदम उठाया है और इसके लिए नये शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया है। यह आयोग बेसिक से लेकर उच्च स्तर की शिक्षक भर्तियों का काम संभालेगा। इसके तहत, उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती, अनुदेशकों की भर्ती, उत्तर प्रदेश एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती और शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इस आयोग के द्वारा किया जाएगा। इससे नयी प्राथमिक शिक्षक भर्तियों की उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर पैदा होगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों UPTET Notification 2023 आने का इंतजार है तो, आपके लिए बड़ी अपडेट आगे दी गई है।
UPTET Notification 2023: यूपीटेट विज्ञापन को लेकर नया व ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा नोटिफिकेशन 2023 के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के विधेयक 2023 की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है और इसका बिल पास हो गया है। यह आयोग में एक अध्यक्ष और 12 सदस्य शामिल होंगे। यह आयोग उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आयोग बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अध्यक्ष के पद पर, विश्वविद्यालय के वर्तमान और पूर्व कुलपति या फिर आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया जा सकता है।
जिन्होंने विश्वविद्यालय में अध्यापन की पदवी के साथ-साथ 10 वर्षों का अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा, इस आयोग के 12 सदस्यों में से 6 सदस्य शिक्षाविद होंगे और बाकी 6 सदस्य राज्य सरकार के प्रमुख सचिव या आईएएस अधिकारियों के तौर पर कार्य करने वाले होंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश के नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से सदस्य बनाया जा सकता है और इसके साथ ही यूपीटेट का आयोजन भी होने की संभावना है।
यूपी टेट नोटिफिकेशन कब तक?
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन के अब तक जारी नहीं होने के कारण, छात्रों के मन में बड़ी चिंता और सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। यह परीक्षा डेढ़ साल से आयोजित नहीं हुई है, जिसके कारण उनकी उम्मीदें टूट रही हैं। हालांकि, यूपी टेट 2023 के नोटिफिकेशन का आयोजन परीक्षा नियामक प्राधिकारी के माध्यम से नहीं होगा, बल्कि इसे नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से जारी किया जाएगा। यह परिणामस्वरूप उम्मीदवारों का लंबा इंतजार शीघ्र ही समाप्त होने हो सकता है। क्योंकि अब किसी भी वक्त यूपीटेट नोटिफिकेशन 2023 देखने को मिल सकता है। नोटिफिकेशन जैसे ही वेबसाइट पर जारी होगा। हम rlive.in द्वारा आपको तुरन्त सूचित करेंगे। सूचना सबसे पहले हमारे ग्रुप पर दी जाएगी।