DSSSB Teacher Recruitment Notification 2023 : शिक्षक भर्ती आने का इंतजार कर रहे। सभी अभ्यर्थियों के लिए तोहफा मिल चुका है। क्योंकि उच्च न्यायालय नई दिल्ली सरकार और नगर निगम स्कूलों में खाली पड़े पदों के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार 26000 पदों पर शिक्षक भर्ती निकाल दी गई है। यह शिक्षक भर्ती न्यायालय ने सरकार और दिल्ली नगर निगम में खाली पदों के लिए निकाली है। DSSSB Teacher Recruitment को लेकर नोटिफिकेशन और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आगे दी गई है।
DSSSB Teacher Recruitment को लेकर नया व ताजा अपडेट
शिक्षक भर्ती का फायदा दिल्ली नहीं बल्कि बिहार उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य के अभ्यर्थियों को मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें यह शिक्षक भर्ती दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा निकाली जाएगी। जिसमें खाली शिक्षकों के खाली पदों की संख्या 26000 होने वाली है। भर्ती को लेकर डीएसएसएसबी बोर्ड को आग्रह पत्र भेजने का आदेश दे दिया गया है। जिस पर जल्दी फैसला कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
शिक्षक के इतने पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली शिक्षक भर्ती को लेकर दिल्ली सरकार के अधिवक्ता अवनीश अलहावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में 20557 शिक्षकों के पद लिए खाली है। जिन पर उमीदवारों की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को आग्रह पत्र भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अधिवक्ता ने यह भी बताया कि नगर निगम स्कूलों में भी 5750 शिक्षकों के पद खाली हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और योग्यता
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग शिक्षक भर्ती को लेकर योग्यताओं की बात की जाए तो इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष मांगी जा सकती है। जबकि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि दिल्ली शिक्षक भर्ती के लिए अभी तक आधिकारिक तौर पर विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। जैसे विज्ञापन जारी होता है उसमें भर्ती को लेकर संपूर्ण विवरण जैसे आवेदन तिथियां और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी उल्लेख कर दी जाएगी। इसलिए दिल्ली नगर निगम शिक्षक भर्ती की अगली अपडेट मोबाइल पर पाने के लिए हमें गूगल पर फॉलो और टेलीग्राम चैनल जॉइन कर लें।