Central Reserve Police Force Notification 2023 : इस समय बड़ी खबर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force Notification) लेकर आई है। क्योंकि छतीसगढ़ आदिवासी युवाओं के लिए 400 पदों पर सीआरपीएफ कांस्टेबल वेकैंसी (CRPF Constable Vacancy) को लेकर भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इसलिए यदि आप भी आदिवासी वर्ग के अंतर्गत आते है तो कांस्टेबल पदों पर नौकरी पा सकतें है। इस भर्ती अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट इस लेख के जरिए आपको दी जा रही है इसलिए, पहले हमारे सोशल मीडिया ग्रुप को जॉइन/फॉलो कर लें। ताकि छत्तीसगढ़ राज्य की सभी नौकरियों की ताजा जानकारी मिलती रहे-
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
CG Central Reserve Police Force Notification- भर्ती अभियान को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कही ये बात
जानकारी के लिए बतातें चलें, इस भर्ती की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी द्वारा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि, इस समय प्रदेश के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों नक्सलबाद से प्रभावित है इन जिलों के लिए सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए 400 पदों पर कांस्टेबल भर्ती की योजना बनाई गई है। जिस के तहत इन तीनों जिलों के युवाओं को ही सीआरपीएफ कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए मौका मिलेगा।
बस्तरिया बटालियन के लिए हर साल बड़े पैमाने पर की जाती है नियुक्तियां
इन पदों के लिए नियुक्त होने वाले युवा बस्तरिया बटालियन के हिस्सा होंगे इसलिए बटालियन का ये नाम बस्तरिया जिले के नाम पर रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें बस्तरिया बटालियन की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा साल 2016 में की गई थी। इस के लिए प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर नियुक्ति की जाती है। जिस के बाद नियुक्ति मिलने वाले अभ्यर्थियों को नक्सल रोधी अभियानों में नियुक्त किया जाता है। इसी क्रम में 400 पदों पर सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए नियुक्ति प्रस्ताव जारी किया गया है।
आदिवासी नौजवानों को लंबाई और आयु में दी जाएगी छूट
इस भर्ती अभियान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी जानकारी दी कि, कांस्टेबल भर्ती के लिए आदिवासी नौजवानों को लंबाई, वजन और आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ये छूट महिला एवं पुरूष दोनों उमीदवारों को मिलेगी। बस्तरिया जिले के युवाओं को इस भर्ती अभियान में नियुक्ति देना क् मुख्य कारण है कि उन्हें यहाँ की स्थानीय भाषा का ज्ञान होने के साथ-साथ वह यहाँ की भौगोलिक स्तिथि से भलीभांति परिचित है। जिस कारण वह आसानी से खुफिया जानकारी हाँसिल कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ रोजगार समाचार जानकारी के लिए हमारे Telegram और Facebook ग्रुप को जॉइन करना न भूलें।