MP Teacher Vacancy : मध्य प्रदेश के जो युवा महिला एवं पुरुष शिक्षक बनने का सपना देख रहे है या शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे है। उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वर्ष 2023 के अंत तक मध्यप्रदेश में 60 हजार पदों पर शिक्षकों की वेकैंसी निकाली जाएगी। इस बात की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान दी गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती को लेकर क्या महत्वपूर्ण अपडेट दिया आइए जानते है इस लेख के माध्यम से…
लेकिन आगे जानकारी प्राप्त करने से पहले यदि आप मध्यप्रदेश राज्य के निवासी है तो, सरकारी नौकरियों की खबरों के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करना न भूलें-
MP Teacher Vacancy 2023: बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान दी जानकारी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दर्शल मध्यप्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया था। इस दौरान पीएम ने संबोधित करते हुए कहा, राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता में पांचवे स्थान पर आ गया है। इस दौरान उन्होंने मामा जी द्वारा किया गया 1 लाख पदों पर भर्ती को लेकर भी बात की साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक प्रदेश में 60000 पदों पर शिक्षकों भर्ती का भी लक्ष्य रखा गया है। जिसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
आगे पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में मध्य प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में 12 नंबर की बड़ी छलांग लगाई है। क्योंकि मध्य प्रदेश गुणवत्ता में 17वें स्थान से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गया है।
15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा एमपी एक लाख भर्ती का वादा
आपकी जानकारी के लिए बता दें, माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में इस साल विभिन्न विभागों में 1 लाख पदों पर भर्ती का वादा किया था। सरकार अपना वादा पूरा करते नजर आ रही है। क्योंकि मीडिया द्वारा मिली जानकारी अनुसार शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख भर्ती का वादा पूरा कर लेगी। बता दें हाल ही में मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा मध्यप्रदेश पटावरी सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके अलावा वन विभाग और अन्य विभागों में भी ढेर सारी भर्तियां निकाली गई थी। जिन में से मध्यप्रदेश पटवार भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी है। इसके अलावा अन्य भर्तियों के लिए भी एक-एक कर परीक्षा कार्यक्रम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |