एडमिट कार्ड के बाद एमपी फारेस्ट गार्ड भर्ती सिलेबस और पैटर्न जारी – MPPEB Forest Guard Syllabus And Exam Pattern

MPPEB Forest Guard Syllabus And Exam Pattern 2023 : हाल ही में मध्य प्रदेश एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। इसके अनुसार 22 मई से परीक्षा शुरू होने जा रही है। यदि आप भी इन परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो, एक बार MP Forest Guard Syllabus And Exam Pattern जरूर देख लें ताकि आपको पता चल सके किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे। मध्यप्रदेश फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अभिलेख में आगे उपलब्ध कराया गया है।

MPPEB Forest Guard Syllabus 2023

इस बार एमपी फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम में कुल 5 विषयों सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य ज्ञान को शामिल किया गया है।

सामान्य हिंदी विषय से पूछे जाने वाले प्रश्न-

विलोम अर्थी शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, समानार्थी के पर्यायवाची शब्द, अशुद्ध वाक्य के शुद्ध रूप, कहावतें एवं लोकोक्तियों के अर्थ, समानार्थी एवं पर्यायवाची शब्द, संधि विच्छेद, शब्दों के स्त्रीलिंग, क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना, वर्तनी की सामान्य अशुद्धियां तथा शब्दों के भेद रूप, किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तित करना, मुहावरे और उनका अर्थ एवं बहुवचन।

सामान्य इंग्लिश विषय से पूछे जाने वाले प्रश्न-

मुहावरे एवं वाक्यांश, काल, शब्दावली, व्याकरण, गलतियों का सुधार, क्रिया, रिक्त स्थान भरो, अनदेखी मार्ग, वाक्य व्यवस्था, समानार्थक शब्द, विलोम शब्द, विषय क्रिया समझौता इत्यादि।

सामान्य विज्ञापन विषय से पूछे जाने वाले प्रश्न-

जीव विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, रसायन विज्ञान, अनुप्रयुक्त विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और व्यावहारिक विज्ञान।

सामान्य गणित विषय से पूछे जाने वाले प्रश्न-

औसत, ब्याज, संख्या के बीच संबंध, अनुपात एवं समानुपात, बुनियादी अंकगणितीय संचालन, निर्णय, समय और काम, संपूर्ण संख्याओं की गड़ना, निर्णय लेना, अंकगणितीय संख्या श्रंखला, लाभ और हानि, त्रिकोणमिति, दशमलव और अंश, टेबल और रेखा अंकन का उपयोग, समस्या को सुलझाना, गैर मौखिक श्रंखला, क्षेत्रमिति, नंबर सिस्टम, उपमा, अनुपात और समय, आंकड़े, बीजगणित, समय और दूरी इत्यादि।

सामान्य ज्ञान विषय से पूछे जाने वाले प्रश्न-

वनस्पति विज्ञान, भूगोल, भारतीय संस्कृति, बेसिक कंप्यूटर, प्राणी विज्ञान, वातावरण, श्रेष्ठ पुस्तक एवं लेखक, पुस्तके, खेल, रसायन विज्ञान, भारतीय सांसद, मध्य प्रदेश की सामान्य जानकारी, मध्य प्रदेश की संस्कृति, मध्य प्रदेश का विकास, भौतिक विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय प्रवक्ता, भारतीय राजनीति, विश्व में अविष्कार, विज्ञान प्रगति, विकास, खेल एथलीट जैसे आवश्यक ज्ञान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, पंचवर्षीय योयोजनाएं इत्यादि।

MPPEB Forest Guard Exam Pattern 2023

ये परीक्षा ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्रों के पास 2 घंटे का समय होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दो भाषी होगा जिसमें किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

Follow Google | Join Whatsapp | Join Telegram

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top