एमपी 5724 पदों पर वनरक्षक भर्ती कार्यक्रम घोषित, पूरा हो रहा एक लाख भर्ती का वादा – MP Forest Guard Notification

MP Forest Guard Notification 2023 : मध्यप्रदेश वनरक्षक (Forest Guard) पदों के लिए नई भर्ती हेतु कार्यक्रम जारी करने वाला है। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित कराई जाएगी। इस बार वनरक्षक भर्ती अभियान के तहत 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को लेकर एमपी कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

मध्यप्रदेश के सभी विभागों की सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों के अलर्ट पाने के लिए हमारे ग्रुप जॉइन करें-

Join TelegramClick Join
Follow FacebookClick Follow
Follow Google NewsClick Star
Join WhatsappClick Join

भरें जाएंगे 5000 से अधिक पद, तीन महीने के अंदर पूरी कर लिए जाएगी चयन प्रिक्रिया

इस बार Madhya Pradesh Professional Examination Board वनरक्षक के कुल 5724 पदों पर वेकैंसी निकालेगा। बताया जा रहा है की नोटिफिकेशन जारी होने के तीन महीने के अंदर परीक्षा आयोजन परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। नोटिफिकेशन कब तक जारी होगा फिलहाल इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अनुमान है की जल्द से जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। क्योंकि प्रदेश में जल्द मुख्यमंत्री के चुनाव होने है।

सीएम शिवराज पूरा कर रहे 1 लाख भर्ती का वादा

जानकारी के लिए बता दें, बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में एक लाख भर्ती का वादा किया था। जिस पर सरकार अमल करते हुए नजर आ रही है। अब तक सरकार विभिन्न विभागों में 90 हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुकी है। इसी क्रम में आगे भी कई भर्तियों के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

इन विभागों में खाली पढ़ें है कई हजार पद

अगर दूसरे विभागों की बात करें तो कई हजार पद खाली पड़े हुए है। जिस में सबसे अधिक स्कूल शिक्षा विभाग में खाली पद पाए गए है। सभी खाली पदों का विवरण यहाँ नीचे दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग में खाली पदों की संख्या – 45762
स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों की संख्या – 14313
जनजातीय कार्य विभाग में खाली पदों की संख्या – 7780
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में खाली पदों की संख्या – 2220
पशुपालन विभाग में खाली पदों की संख्या – 1794
वाणिज्यिक कर विभाग में खाली पदों की संख्या – 1331
आयुष विभाग में खाली पदों की संख्या – 1290
वित्त विभाग में खाली पदों की संख्या – 1133
राजस्व विभाग में खाली पदों की संख्या – 968
श्रम विभाग में खाली पदों की संख्या – 762
लोक निर्माण विभाग में खाली पदों की संख्या – 750
महिला बाल विकास विभाग में खाली पदों की संख्या – 588
जल विभाग में खाली पदों की संख्या – 575

बता दें ऊपर बताए गए सभी पदों के लिए सरकार अगस्त महीने तक भर्ती प्रिक्रिया और नियुक्ति प्रिक्रिया को पूरा कर लेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top