MP Group 1 Group 2 Notification 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के तहत विभिन्न पदों पर उमीदवारों भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के तहत कुल 1978 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए रिक्त पदों का विवरण एवं जरूरी योग्यताओं की जानकारी विस्तार पूर्वक लेख में दी गई है।
MP Group 1 Group 2 Notification 2023 : ग्रुप 1 और ग्रुप के लिए खाली पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1978 पदों को भरा जाएगा। जिन में ग्रुप 1 और उप ग्रुप 2 के तहत कुल 32 पदों को भरा जाएगा। इसमें सीधी भर्ती के तहत 31 पद बैकलॉग सीधी भर्ती के तहत 1 पद को भरा जाएगा। जबकि ग्रुप 2 और उप ग्रुप 2 के तहत कुल 1946 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें सीधी भर्ती के तहत 1905 पद एवं बैकलॉग भर्ती के तहत 43 पदों को भरा जाएगा। सभी खाली पदों कर नाम नीचे दिए गए है।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी – 1851
ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी – 52
वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी – 25
प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी – 23
प्रयोगशाला तकनीशियन – 13
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी – 6
कृषि निर्देशक – 1
प्रयोगशाला तकनीशियन – 1
आवेदन के लिए होनी चाहिए ये योग्यता
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई ग्रुप 1 ग्रुप 2 भर्ती के लिए पदों अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। जिसमें उम्मीदवारों का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना जरूरी होगा। जब की न्यूनतम आयु सीमा सभी पदों के लिए 18 वर्ष होनी जरूरी है। वही अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष रखी गई है।
सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी
खाली पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। पदों के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमा ₹20200 से लेकर ₹114800 तक वेतन दिया जाएगा। हालांकि के वेतन तदनुसार कम ज्यादा होगा।
आवेदन कैसे करें
योग्य उमीदवार इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन माध्यम से mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये एवं sc.st.obc एवं दिव्यांग उमीदवारों को 250 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि सीधी भर्ती बैकलॉग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रहेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 1 मई 2023 तक का समय है। जबकि लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग हफ्तेभर पहले जारी होगा।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |