MP Police Constable Bharti 2023 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। दरशल काफी लंबे वक्त से मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस भर्ती का इंतजार किया जा रहा था। जिसे लेकर काफी दिनों से छोटी मोटी खबरें आ रही थी। लेकिन अचानक आयोग ने खुशखबरी देते हुए एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती निकाल दी है। यह भर्ती 7090 पदों के लिए निकाली गई है। आवेदन मध्य प्रदेश राज्य के अलावा अन्य राज्य के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बार मध्य प्रदेश कांस्टेबल की भर्ती नए नियमों के तहत की जाएगी यदि आप भी MP Police Constable Bharti 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो, आगे लेख में आवेदन तिथियां योग्यता एवं अन्य जानकारियां उल्लेख की जा रही है।
MP Police Constable Bharti 2023: भर्ती को लेकर खाली पदों का ब्यूरो
बता दे एमपी कांस्टेबल के 7090 पदों के लिए ये भर्ती निकली है। इसमें कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी विशेष शास्त्र बल के लिए 2640 पद आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर के लिए 321 पद एवं शेष 4444 पद अन्य पदों के लिए आरक्षित रहेंगे।
कुल पद- 7090
सीधी भर्ती के लिए – 3852
महिलाओं के लिए – 1467
एक्स सर्विसमैन के लिए – 1063
योगिता की बात किया तो मध्य प्रदेश कांस्टेबल जीडी पदों के लिए जर्नल ओबीसी एवं एससी अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। जबकि sc-st अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं कक्षा पास मांगी गई है। वही कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास एवं किसी भी पॉलिटेक्निक अथवा आईटीआई से इंजीनियरिंग में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो मध्य प्रदेश राज्य के अनारक्षित एवं अन्य राज्य के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 36 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सभी आरक्षित वर्ग एवं महिला उमीदवारों के लिए अधिकतम 38/41 वर्ष तक रखी गई है।
नए नियमों के तहत होगी एमपी कांस्टेबल भर्ती 2023
अगर मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती प्रक्रिया की बात की जाए तो अभ्यर्थियों को ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इस बार भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस बार मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती में 40 फीसदी अंक पीईटी के लिए निर्धारित होंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में भी अच्छे नंबर लाने होंगे। यानी इस बार मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों में अच्छे प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
चेक करें महत्वपूर्ण तिथियां
महत्वपूर्ण तिथियों की बात की जाए तो एमपी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने 26 जून से प्रारंभ हो रही है। जो कि 10 जुलाई 2023 तक चलेगी। अभ्यर्थी अपने द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में 26 जून से 15 जुलाई तक संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा तिथि की बात की जाए तो एमपी कांस्टेबल वैकेंसी के लिए 26 अगस्त 2023 से परीक्षा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे जारी नोटिफिकेशन देखें।