आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से देखो – IBPS Clerk Mains Result

IBPS Clerk Mains Result : 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट आज यानी 1 अप्रैल 2023 को अधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी किया गया है। यदि आप भी इन परीक्षा में शामिल हुए थे तो इस लेख में बताई जा रही जानकारी के आधार पर स्टेप बाय स्टेप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम जांचने का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में दिया जा रहा है। कृपया ले को पूरा पढ़ें और रोजगार समाचार और परीक्षा परिणामों की जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

Join TelegramClick Join
Follow FacebookClick Follow
Follow Google NewsClick Star
Join WhatsappClick Join

IBPS Clerk Mains Result 2022-23: अक्टूबर में आयोजित की गई थी मुख्य परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें, सितंबर 2022 में आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिमनरी परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके परिणाम आयोग ने उसी महीने 21 सितंबर 2022 को जारी कर दिए थे। इसके बाद 8 अक्टूबर 2022 को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। बता दें मुख्य परीक्षा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने दिया गया था। जो प्रीलिमनरी परीक्षा में सफल हुए थे। इन सभी अभ्यर्थियों को अपने परिणाम जारी होने जा इंतजार था जिसे लेकर आयोग ने आज खुशखबरी देदी है। यानी आज परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। परिणाम जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

How to Check IBPS Clerk Mains Result 2022

आईबीपीएस परिणाम चेक करने के लिए सर्वप्रथम संबंधित विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट पर जारी “Results” विकल्प पर टैब करें।
अब “IBPS Clerk Mains Result 2022” के लिंक पर टैब करें।
परिणाम देखने के लिए आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करें।
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें परिणाम आपकी स्क्रीन पर होंगे।

इसके अलावा परिणाम चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी दर्ज करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें रिजल्ट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक ऐक्टिव रहेगा।

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सफल उमीदवारों का इन पदों पर किया जाएगा चयन

इस भर्ती अभियान के द्वारा बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं केनरा बैंक सहित अन्य 11 बैंकों में क्लर्क की भर्ती की जाएगा। जिसके तहत कुल 6035 पदों को भरा जाएगा।

तीन चरणों की प्रक्रिया का बाद होगा चयन

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया बाद किया जाएगा। जिस में से दो चरणों की प्रक्रिया आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिमनरी परीक्षा और मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। अब इन दोनों परीक्षा में सफल हुए उमीदवारों को अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top