SSC GD Constable Result 2023 : इस समय देश के लाखों छात्रों को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2023 परिणाम (SSC GD Constable Exam 2023 Result) जारी होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में परीक्षा परिणामों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट निकलकर आ चुकी है। जानकारी अनुसार जल्द ही इस परीक्षा के परिणाम जारी होने वाले। परिणाम कब तक जारी होंगे और चेक कैसे करना है। सभी जानकारी इस लेख में आपको बताई जा रही है।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
SSC GD Constable Result 2023: पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई
बतातें चलें, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा CRPF, ITBP, SSB, AR, BSF और SSF में कांस्टेबल सहित लगभग 46000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग राज्यों में बनाये गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब इन पदों के लिए परिणाम जारी होने का इंतजार है। लेकिन इससे पहले एक बड़ी अपडेट ये भी है कि, पदों की संख्या को बढ़ाकर 50,000 कर दिया है।
इस दिन जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट
आपकी जानकारी के लिए बतातें चलें, अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 को लेकर आयोग की और से कोई घोषणा नहीं कि गई है। और न ही इस सम्बंध में कोई नोटिस जारी किया गया है। लेकिन देश के विभिन्न मीडिया अखबारों और वेबसाइट की खबरों पर नजर डालें तो, इसी महीने मार्च के अंत तक परिणाम जारी होने की बात की जा रही है। हालांकि ये सिर्फ एक अनुमानित तिथि जब तो आयोग जानकारी नहीं देता तब तक ऐसी खबरों पर मोहर लगाना ठीक नहीं।
इस वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम चेक करने के लिए परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहाँ “SSC GD Constable Result 2023” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने रिजल्ट चेक करने का एक फॉर्म आएगा।
जिस में आपसे जरूरी जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालने को कहा जाएगा।
ये सब जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना।
बस इतना करते है ही, परीक्षा के परिणाम आपकी स्क्रीन पर होंगे।
30 लाख अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए थे। विभिन्न मीडिया स्रोत अनुसार इस बार जीडी कांस्टेबल के लिए तकरीबन 30 लाख छात्रों ने आवेदन किए थे। जिनके लिए अभी परिणाम जारी होना बाकी है। परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों को ही जीडी फिजिकल टेस्ट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।